spot_img
spot_img
Homeप्रदेशयात्री बसों के बुकिंग एजेंटों पर नहीं कोई सरकारी निगरानी, परिवहन विभाग...

यात्री बसों के बुकिंग एजेंटों पर नहीं कोई सरकारी निगरानी, परिवहन विभाग के पास न नियम, न रिकॉर्ड,                     पुलिस सत्यापन तक की व्यवस्था नहीं, बस संचालकों के भरोसे यात्रियों की सुरक्षा; अव्यवस्था से जाम और विवाद की घटनाएं बढ़ीं

स्टेट पेज जशपुर – सुनील सिन्हा :-

जिले में संचालित निजी यात्री बसों के टिकट बुकिंग एजेंटों को नियंत्रित करने के लिए कोई सरकारी व्यवस्था मौजूद नहीं है। परिवहन विभाग के अनुसार बुकिंग एजेंटों के लिए न तो कोई नियम बनाया गया है और न ही उन्हें पंजीकृत या लाइसेंस देने की व्यवस्था है। ऐसे में जिले में कार्यरत एजेंटों की संख्या और पहचान का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।

जिले से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री बसें विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होती हैं और हजारों यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, इन बसों से सफर करते हैं। इसके बावजूद टिकट बुकिंग एजेंटों के पुलिस सत्यापन जैसी कोई अनिवार्य व्यवस्था नहीं है। एजेंटों की नियुक्ति पूरी तरह बस संचालकों के विवेक पर निर्भर है।
टिकट बुकिंग एजेंट कमीशन के आधार पर काम करते हैं। अधिक से अधिक यात्रियों को अपनी बस में बैठाने की होड़ के कारण बस स्टैंडों पर एजेंटों के बीच प्रतिस्पर्धा और कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। बस स्टैंड से रवाना होने के बाद कई बसें शहर के दैनिक सब्जी बाजार और पुरानी टोली क्षेत्र में यात्रियों को बैठाने के लिए रुकती हैं, जिससे अक्सर यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
रात्रिकालीन बसों को गम्हरिया में हिसाब-किताब के नाम पर करीब 15 मिनट तक खड़ा रखा जाता है। इसके बाद समय की भरपाई के लिए कई बसों को तेज गति से चलाया जाता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
प्रशासनिक निगरानी के अभाव में बस स्टैंडों पर आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। यात्रियों को लेकर एजेंटों के बीच कई बार मारपीट और आपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं। शहर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के साथ बस में हुई लूट की घटना और दो एजेंटों के बीच विवाद के दौरान हुई हत्या जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक एजेंटों के नियमन को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं बन सकी है।
जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत ने बताया कि निजी बसों के टिकट बुकिंग एजेंट बस संचालकों द्वारा नियुक्त कर्मचारी होते हैं। उनके लिए बस चालक या परिचालक (कंडक्टर) की तरह लाइसेंस जारी करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसी कारण विभाग के पास जिले में कार्यरत बुकिंग एजेंटों का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

“निजी बसों के टिकट बुकिंग एजेंट बस संचालकों द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। फिलहाल इनके लिए लाइसेंस जारी करने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए विभाग के पास जिले में बुकिंग एजेंटों की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।”
— अरविंद भगत, जिला परिवहन अधिकारी, जशपुर

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular