spot_img
spot_img
Homeप्रदेशसंतोष टांडे पुनः बने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक       ...

संतोष टांडे पुनः बने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक                       कुनकुरी में जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने जताया समर्थन

स्टेट पेज — जशपुर 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला जशपुर के जिला संयोजक पद पर संतोष कुमार टांडे को पुनः सर्वसम्मति से चयनित किया गया है। शनिवार 7 नवंबर को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित बैठक को उन्होंने दूरभाष के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने फेडरेशन की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी जिलाध्यक्षों से आपसी सहमति और निर्विवाद तरीके से जिला संयोजक का चयन कर प्रांत को अवगत कराने की बात कही।
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सर्वसम्मति से अर्जुन रत्नाकर को चुनाव प्रभारी तथा देवशरण सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। इसके बाद उपस्थित जिलाध्यक्षों ने अपने विचार रखते हुए फेडरेशन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक ने प्रस्ताव और समर्थन की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार टांडे के नाम का प्रस्ताव सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने रखा। प्रस्ताव का समर्थन राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अम्बस्ट एवं वन कर्मचारी संघ के अविनाश शर्मा ने किया।
बैठक में उपस्थित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार टांडे को जिला संयोजक चुना। चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक ने विधिवत इसकी घोषणा की। वहीं प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष केके पटेल, क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार बेहरा, प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव एवं वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष जयधन नायक ने भी दूरभाष के माध्यम से टांडे के चयन का समर्थन किया।
बैठक में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव प्रसाद, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मो. रफीक खान, राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य संयोजक संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी चौहान, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शर्मा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सोहन राम भगत, लघु वेतन कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष शिलावती सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ला, डॉ. नरेश चौहान, बालदेव गवला, रोहित त्रिपाठी, कुंदन गुप्ता, भरत कुमार यादव, संजय बेक, पुरेंद्र राम यादव, दीपक मार्टिन, लखन लाल भारद्वाज, भुनेश्वर सूर्यवंशी, महावीर राम, उत्तम पैंकरा एवं बीआर धिरही सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुनः जिला संयोजक चुने जाने पर संतोष टांडे ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशों एवं सभी के मार्गदर्शन में फेडरेशन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। बैठक के अंत में देवशरण सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular