स्टेट पेज जशपुर सुनील सिन्हा :-
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जशपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के लिए नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के तहत नगर पालिका जशपुरनगर सहित नगर पंचायत पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा और कुनकुरी में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एल्डरमैन के रूप में मनोनीत किया गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।
जारी सूची के अनुसार नगर पालिका जशपुरनगर में संतोष सिंह, नीतू गुप्ता, राधेश्याम राम, ओम प्रकाश नायक और रूपेश सोनी को नामांकित पार्षद बनाया गया है। नगर पंचायत पत्थलगांव में हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल और भवानी शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार नगर पंचायत कोतबा में उमाशंकर भगत, शकीला कंवर और रोहित कुमार साहू, नगर पंचायत बगीचा में लोकनाथ यादव, हरिशंकर साय पैंकरा और सुनीता शर्मा तथा नगर पंचायत कुनकुरी में अभिषेक झा, लक्ष्मी बाई और चाणक्य कुमार चौहान को एल्डरमैन के रूप में मनोनीत किया गया है।
इन मनोनीत के बाद जिले के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नए नामांकित पार्षद निकायों की बैठकों में विकास संबंधी मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






