Homeप्रदेशनारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: जंगल से हथियारों का जखीरा और...

नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: जंगल से हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये नकद बरामद

स्टेट पेज –   नारायणपुर :-

नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया सूचना के आधार पर टेकला और तोयामेटा के जंगलों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, टेकला के जंगल में छिपाकर रखे गए एक हथियारों के डंप का पता चला। यहां से इंसास, एसएलआर और 303 रायफल सहित बड़ी संख्या में कारतूस तथा विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली भविष्य की गतिविधियों के लिए करने की योजना बना रहे थे।
इसी अभियान के तहत छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में स्थित एक ठिकाने पर सुरक्षाबलों ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह रकम नक्सली संगठन की गतिविधियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए रखी गई हो सकती है।
सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और छिपाए गए हथियारों तथा नक्सलियों के ठिकानों की तलाश तेज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.6kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °

Most Popular