spot_img
spot_img
Homeप्रदेशमहतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं को मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा...

महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं को मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा नया आवेदन पोर्टल

स्टेट पेज रायपुर :- महतारी वंदन योजना का लाभ पाने से वंचित महिलाओं के लिए राज्य सरकार जल्द ही नया आवेदन पोर्टल शुरू करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर पोर्टल लॉन्च किए जाने की तैयारी है, जिससे पात्र महिलाएं दोबारा आवेदन कर सकेंगी।

मंत्री ने जानकारी दी कि इस पहल की शुरुआत सबसे पहले बस्तर संभाग से की जाएगी। पोर्टल खुलने के बाद क्षेत्र की दो लाख से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़ने का अवसर मिलेगा। सरकार ने पुनर्वासित महिला नक्सलियों को भी योजना के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
उन्होंने बताया कि बस्तर में प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों में भी पोर्टल खोला जाएगा। इससे उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से योजना में आवेदन की सुविधा दोबारा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रही थीं।
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भूमिका को मजबूत करना तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। नए पोर्टल के शुरू होने से बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular