spot_img
spot_img
Homeक्राइमफर्जी आय प्रमाण पत्र बनाकर उत्कर्ष योजना का लाभ लेने वाला शिक्षक...

फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाकर उत्कर्ष योजना का लाभ लेने वाला शिक्षक गिरफ्तार                              वास्तविक आय 6.79 लाख रुपये, दस्तावेजों में दिखाई 75 हजार रुपये वार्षिक आय; बेटी को दिलाया था निःशुल्क प्रवेश

 स्टेट पेज जशपुर /पत्थलगांव सुनील सिन्हा :-

शासन की महत्वाकांक्षी शैक्षणिक योजना का गलत लाभ लेने वाले एक शासकीय शिक्षक को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी शिक्षक पर अपनी वास्तविक आय छिपाकर फर्जी आय प्रमाण पत्र बनवाने और उसके आधार पर अपनी पुत्री को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत निःशुल्क अध्ययन के लिए प्रवेश दिलाने का आरोप है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांसाबेल निवासी ददिबल प्रसाद विश्वकर्मा की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ग्राम जामझोर निवासी शासकीय शिक्षक चमर साय पैकरा ने अपनी वार्षिक आय मात्र 75 हजार रुपये दर्शाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया था, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त वेतन अभिलेखों के अनुसार उसकी वार्षिक आय लगभग 6 लाख 79 हजार 471 रुपये थी।
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने स्वयं को कृषक बताकर वास्तविक आय छिपाई और मिथ्या शपथ पत्र प्रस्तुत कर अपनी पुत्री को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में उत्कर्ष योजना के अंतर्गत प्रवेश दिलाया। इस कृत्य से आर्थिक रूप से कमजोर और वास्तविक पात्र विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हुए।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने 30 मई को आरोपी चमर साय पैकरा (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले की कार्रवाई में निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू, आरक्षक राजेन्द्र रात्रे एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में धोखाधड़ी, मिथ्या जानकारी अथवा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लाभ लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
61 %
1.5kmh
0 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
28 °

Most Popular