Homeप्रदेशगुरु पूर्णिमा पर भक्ति की ज्योति: विधायक गोमती साय ने लोरो शिव...

गुरु पूर्णिमा पर भक्ति की ज्योति: विधायक गोमती साय ने लोरो शिव मंदिर में जलाए 101 दीप, क्षेत्र की खुशहाली की मांगी कामना

स्टेट पेज -जशपुर – सुनील सिन्हा :-

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने लोरो शिव मंदिर पहुंचकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ के चरणों में 101 दीप प्रज्वलित किए। दीपों की अलौकिक रोशनी के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देता है और समाज में संस्कारों व सकारात्मक सोच का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि दीपक केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि ज्ञान, सद्भाव और आशा का संदेश भी देता है। गुरु पूर्णिमा पर प्रज्वलित इन दीपों का उजाला सभी के जीवन में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे, यही उनकी मंगलकामना है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष ममता कश्यप, नीतू गुप्ता, कमला निराला, उमा देवी, मंडल अध्यक्ष सरोजनी सिंह सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.6kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °

Most Popular