Homeप्रदेशखबर का असर: बगीचा–बतौली सड़क की बदहाली पर हरकत में आया पीडब्ल्यूडी,...

खबर का असर: बगीचा–बतौली सड़क की बदहाली पर हरकत में आया पीडब्ल्यूडी, मरम्मत के लिए ठेकेदार को दिए निर्देश                        स्टेट पेज की खबर के बाद विभाग ने माना बारिश से बिगड़ी सड़क, कहा—मरम्मत कार्य शुरू

स्टेट पेज जशपुर सुनील सिन्हा :-

स्टेट पेज पोर्टल में 16 जुलाई को प्रकाशित समाचार “33 करोड़ की बगीचा-बतौली सड़क बनी मुसीबत, बरसात में कीचड़ और गड्ढों से त्रस्त ग्रामीण” का असर सामने आया है। समाचार में निर्माणाधीन सड़क की बदहाल स्थिति, ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ते सड़क हादसों के खतरे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए ठेकेदार को तत्काल निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोक निर्माण विभाग ने बताया है कि संबंधित मार्ग बतौली-चराईडांड सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन है। विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सड़क की स्थिति प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए खराब पैचों की तत्काल मरम्मत करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है तथा मरम्मत कार्य शुरू भी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि स्टेट पेज पोर्टल ने 16 जुलाई को प्रकाशित अपनी खबर में सड़क निर्माण की धीमी गति, उखड़ी सड़क, कीचड़, गहरे गड्ढों और दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे को प्रमुखता से उठाया था। समाचार में स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि निर्माण एजेंसी ने सड़क खोदकर छोड़ दी है, जिससे बरसात में आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र गुणवत्तापूर्ण मरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग भी की थी।
समाचार के बाद विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से मरम्मत कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आने से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा और बरसात के दौरान आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बन सकेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.6kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °

Most Popular