Homeक्राइमजशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 552 किलो गांजा, तीन कार जब्त, दो...

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 552 किलो गांजा, तीन कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार                         ऑपरेशन आघात’ के तहत 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

स्टेट पेज जशपुर सुनील सिन्हा :-

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों से 552.16 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो वाहन चालकों की तलाश जारी है। जब्त गांजा एवं वाहनों की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये आंकी गई है।

     पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में संभाग के जिलों के बीच समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली खुफिया सूचना के आधार पर थाना कुनकुरी और थाना बगीचा क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई की गई।
थाना कुनकुरी पुलिस ने इनोवा कार (ओडी-17 जे-0205) का पीछा कर उसे ग्राम बोड़ो छापर के पास बरामद किया। चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से 311.35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 46.70 लाख रुपये बताई गई।
वहीं थाना बगीचा क्षेत्र में पुलिस ने ब्रेजा और आर्टिगा कार को रोककर कार्रवाई की। ब्रेजा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि आर्टिगा में सवार सचिन्द्र राउत (29 वर्ष) एवं मोहम्मद समीर (26 वर्ष), दोनों निवासी सुंदरगढ़ (ओडिशा), को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने गांजा तस्करों की रेकी करना स्वीकार किया। दोनों वाहनों से 240.810 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत 1,269.071 किलोग्राम गांजा, 1,840 नग कफ सिरप, ब्राउन शुगर, गांजा के पौधे एवं नशीले इंजेक्शन जब्त किए जा चुके हैं। इस दौरान 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त 14 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
इस प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी पुष्पेंद्र नायक, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिंह, आरक्षक भूपेंद्र यादव व मामले की कार्यवाही व गांजे की जप्ती व आरोपियों की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) भावेश समरथ, एस डी ओ पी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, एस डी ओ पी पत्थलगांव डॉ ध्रुवेश जायसवाल,थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक राकेश यादव,सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मिंज, अनिल कामरे, ईश्वर प्रसाद बारले,प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, थाने के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.6kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °

Most Popular