Homeदेश - विदेश इतिहास रचा जशपुर ने: पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जिला,   ...

 इतिहास रचा जशपुर ने: पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जिला,                      धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल लाइन को मिली केंद्र की मंजूरी, विकास के नए युग की शुरुआत

स्टेट पेज   जशपुर  सुनील सिन्हा :-

जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। लगभग 291.881 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना के साथ जशपुर जिला पहली बार देश के रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है।

      यह रेल लाइन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से प्रारंभ होकर जशपुर जिले के पत्थलगांव होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक पहुंचेगी। परियोजना के मूर्त रूप लेने से जशपुर की पहचान केवल वनांचल क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से सीधे जुड़ जाएगा।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक बुनियादी ढांचे तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित रेल सुविधा अब साकार होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुकी है।

वनांचल क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया आधार

   अब तक सड़क परिवहन पर निर्भर जशपुर जिले के लोगों को रेल संपर्क के अभाव में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई रेल लाइन बनने से जिले की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ तथा किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

  किसानों और व्यापारियों के लिए बनेगी वरदान

     जशपुर अपनी जैविक खेती, सुगंधित धान, मक्का, दलहन, सब्जियों एवं बागवानी उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। रेल संपर्क स्थापित होने से इन उत्पादों की पहुंच राष्ट्रीय बाजारों तक आसान होगी, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलेगी।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा पंख

    जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थल, जलप्रपात और धार्मिक केंद्र अब देशभर के पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएंगे। पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रेल परियोजना के निर्माण और संचालन से भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार बढ़ेंगे।

  शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुंच

    नई रेल लाइन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सहूलियत प्रदान करेगी। वहीं गंभीर मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा पहुंच दोनों में सुधार होगा।

  क्षेत्र में उत्साह का माहौल

   परियोजना की अधिसूचना जारी होने के बाद जशपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का मानना है कि यह रेल लाइन केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि जिले के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगी। वर्षों से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों के लिए यह एक ऐतिहासिक और यादगार उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.6kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °

Most Popular