spot_img
spot_img
Homeक्राइमघर में छिपाकर रखी थी ढाई लाख की शराब, 1750 बोतलों के...

घर में छिपाकर रखी थी ढाई लाख की शराब, 1750 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर :- जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब को बगीचा थाना क्षेत्र के झिक्की गांव में एक व्यवसायी के घर में छिपाकर रखा गया था।संभागीय उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर 35 कार्टून में भरी 1750 बोतल, कुल 315 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

संभागीय उड़नदस्ता टीम के प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी रंजित गुप्ता ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिक्की गांव में एक व्यवसायी द्वारा अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने गांव में रहने वाले आरोपी सुदर्शन गुप्ता के घर की घेराबंदी कर दबिश दी।
तलाशी के दौरान मकान के पिछले हिस्से में तिरपाल से ढंककर छिपाए गए शराब के कार्टून बरामद हुए। कार्टूनों की जांच करने पर इनमें अंग्रेजी शराब की कुल 1750 बोतलें मिलीं। इनमें कुल 315 लीटर शराब पाई गई, जिसे आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया।
आबकारी विभाग ने मामले में आरोपी सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। विभाग द्वारा शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
21.3 ° C
21.3 °
21.3 °
87 %
0.8kmh
97 %
Tue
21 °
Wed
23 °
Thu
22 °
Fri
22 °
Sat
28 °

Most Popular