spot_img
spot_img
Homeदेश - विदेशगरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, ‘स्वच्छ जशपुर’ का दिया संदेश

गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, ‘स्वच्छ जशपुर’ का दिया संदेश

स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :–

जशपुरनगर :- श्री नारायण जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित जशपुर गरबा महोत्सव के आठवें दिन भक्ति और उत्साह का रंग जमकर चढ़ा। देर रात तक गरबा पंडाल में दर्शकों और प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान स्वच्छता गीतों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय कलाकार कमलेश्वर सारथी ने ‘स्वच्छ जशपुर’ का संदेश देते हुए गरबा कराया, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद माता रानी की आरती हुई और गरबा गीतों का सिलसिला शुरू हुआ। रायपुर के अमन अग्रवाल, बिलासपुर की नेहा पांडे, रांची के अभिषेक उन्नी तथा जशपुर के कमलेश्वर सारथी, रेणुका निराला और आकांक्षा गुप्ता के भक्ति एवं गरबा गीतों पर प्रतिभागी देर रात तक झूमते रहे।
आयोजन में जशपुर राजपरिवार के रणविजय सिंह जूदेव, रानी साहिबा, अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, यश प्रताप सिंह जूदेव, आर्य प्रताप सिंह जूदेव तथा अभय कंस्ट्रक्शन के अभय सोनी अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रायोजकों और सहयोगियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि श्री नारायण जनकल्याण समिति पिछले 22 वर्षों से भक्ति और धार्मिक परंपराओं का संदेश दे रही है। समिति को उनका आशीर्वाद और सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। योगेश बापट ने कहा कि समिति धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि समिति नगर के विकास में भी सहयोग कर रही है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ स्वच्छता का संदेश देना सराहनीय पहल है।

प्रतिभागियों को मिले आकर्षक पुरस्कार

गरबा महोत्सव में बेहतर वेशभूषा, उत्कृष्ट नृत्य और अन्य श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सतपथी इन्फोटेक की ओर से आशीष सतपथी द्वारा दिया गया कंप्यूटर सेट रहा। इसके अलावा भी अनेक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

महिला सदस्यों का किया सम्मान

समिति ने महोत्सव की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सदस्यों का विशेष सम्मान किया। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना पिछले 22 वर्षों से गरबा महोत्सव का सफल आयोजन संभव नहीं हो पाता।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष मनोज रमाकांत मिश्रा और गरबा समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नगरवासियों से जशपुर के विकास और प्रगति के लिए आगे आने की अपील की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
66 %
1.7kmh
84 %
Tue
25 °
Wed
22 °
Thu
23 °
Fri
24 °
Sat
28 °

Most Popular