spot_img
spot_img
Homeप्रदेशपांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों ने दिया धरना, चरणबद्ध आंदोलन...

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों ने दिया धरना, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी                       24 घंटे की ड्यूटी में बदलाव, साप्ताहिक अवकाश और गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग

  • स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :-

अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के छात्रावास अधीक्षकों ने गुरुवार 12 नवंबर को एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में नियमित एवं प्रभारी छात्रावास अधीक्षकों ने हड़ताल कर शासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ ने कलेक्टर के माध्यम से विभागीय सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
संघ की प्रमुख मांगों में छात्रावास अधीक्षकों की 24 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव कर निर्धारित कार्य समय लागू करना, साप्ताहिक अवकाश और गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करना शामिल है। इसके साथ ही संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने तथा वीएसके (VSK) ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई गई है।
छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट और ऑपरेटर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। संघ का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण मेस बजट में कटौती नहीं की जानी चाहिए। न्यूनतम 24 दिन की उपस्थिति पर पूरा बजट देने के साथ दवाइयों, सफाई सामग्री और अन्य आवश्यक मदों की राशि समय पर जारी की जानी चाहिए।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रावास अधीक्षक विद्यार्थियों की देखरेख और छात्रावास संचालन की जिम्मेदारी चौबीसों घंटे निभाते हैं, लेकिन उनकी कार्य परिस्थितियों और सुविधाओं पर शासन द्वारा अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
71 %
1.5kmh
0 %
Fri
19 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
27 °

Most Popular