spot_img
spot_img
Homeप्रदेश16 नवंबर को जशपुर आएंगे कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुखदेव भगत, दीपक...

16 नवंबर को जशपुर आएंगे कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुखदेव भगत, दीपक बैज सहित दिग्गज नेता होंगे शामिल               बालाछापर में जन चौपाल, लोरो में जनसभा और कांसाबेल में कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :-

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी एवं झारखंड के लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत 16 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,मंत्री टीएस सिंहदेव सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी जशपुर आएंगे। संगठन प्रभारी के दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने बताया कि सुखदेव भगत 16 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची से जशपुर पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंतरराज्यीय सीमा पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और पूर्व मंत्री उमेश पटेल सहित प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि शंख से सुखदेव भगत सीधे जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे, जहां संक्षिप्त चर्चा के बाद सौगड़ा आश्रम जाकर मां काली और गुरुपद संभवराम जी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में शहर के नजदीकी गांव बालाछापर में आयोजित जन चौपाल में शामिल होंगे। यहां वे लोगों को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के प्रति जागरूक करेंगे।
इसके बाद दुलदुला विकासखंड के लोरो में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका अगला कार्यक्रम कांसाबेल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का है। दौरे के अंतिम चरण में पत्थलगांव पहुंचकर वे कांग्रेस के दिवंगत नेता हरगोविंद अग्रवाल के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आगे के लिए रवाना होंगे।
पत्रकार वार्ता में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, पूर्व जनपद अध्यक्ष शशि भगत, सहस्त्रांशु पाठक, महेंद्र अग्रवाल, सुमित शर्मा सहित कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
71 %
1.5kmh
0 %
Fri
19 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
27 °

Most Popular