spot_img
spot_img
Homeप्रदेशभक्ति संगीत पर थिरका जशपुर, अक्स गरबा महोत्सव का भव्य आगाज   ...

भक्ति संगीत पर थिरका जशपुर, अक्स गरबा महोत्सव का भव्य आगाज                  परंपरागत वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने लगाए गरबा के फेरे, अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :-

मां दुर्गा की आराधना, भक्ति संगीत की मधुर धुन और गरबा की थाप से शुक्रवार को श्रीहरि कीर्तन भवन का प्रांगण भक्तिमय हो उठा। नवरात्र के पावन अवसर पर अक्स गरबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन में जशपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गरबा प्रेमी पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना की। भक्ति और उल्लास से सराबोर माहौल में देर तक गरबा की धूम रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील सोनी और चिटू गुप्ता उपस्थित रहे।

सनातन परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है गरबा

समारोह को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि गरबा महोत्सव सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। युवाओं की बढ़ती भागीदारी इस परंपरा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे आयोजकों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का माध्यम है। यह ऐसा आयोजन है, जहां दो-तीन पीढ़ियां एक साथ ताल से ताल मिलाकर माता रानी की भक्ति में लीन होती हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने उपस्थित लोगों को नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

भक्ति गीतों पर देर तक झूमे प्रतिभागी

अक्स गरबा महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध गायिका अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अर्चना गोस्वामी ने अपने भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि प्रतिभागी और दर्शक झूमने लगे। वहीं शिवम भास्कर की प्रस्तुतियों ने भी गरबा प्रेमियों में जोश भर दिया। संगीत की धुन पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।
भक्ति, संस्कृति और संगीत के अनूठे संगम ने अक्स गरबा महोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया। आयोजन स्थल पर उमड़ी भीड़ और प्रतिभागियों के उत्साह ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
21.3 ° C
21.3 °
21.3 °
87 %
0.8kmh
97 %
Tue
21 °
Wed
23 °
Thu
22 °
Fri
22 °
Sat
28 °

Most Popular