spot_img
spot_img
Homeप्रदेशनिर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सीईओ सख्त, भुगतान में कटौती के निर्देश ...

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सीईओ सख्त, भुगतान में कटौती के निर्देश                  ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, आंगनबाड़ी भवनों और सीसी रोड की कमियों पर जताई नाराजगी

स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :- 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी भवन, स्व-सहायता समूह भवन, स्टॉपडेम मरम्मत, नहर सफाई और सीसी रोड निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निर्माण कार्यों में कमियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार मूल्यांकन करने और गुणवत्ता में कमी के अनुरूप देय राशि में कटौती करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सारूडिह में आंगनबाड़ी भवनों की गुणवत्ता पर नाराजगी

ग्राम पंचायत सारूडिह में निर्माणाधीन दो आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार मूल्यांकन करने और कमियां पाए जाने पर प्रचलित नियमों के अनुसार मूल्यांकन राशि में कटौती करने के निर्देश दिए। यहां निर्माणाधीन गार्डवाल का भी निरीक्षण किया गया। सीईओ ने इसकी गुणवत्ता और निर्माण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
किनकेल में स्टॉपडेम मरम्मत और नहर सफाई का जायजा
ग्राम पंचायत किनकेल में स्टॉपडेम मरम्मत और नहर से गाद की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीईओ ने आसपास के क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाई जाने वाली फसलों की जानकारी ली और नहर के माध्यम से सिंचाई से ग्रामीणों एवं किसानों को मिलने वाले लाभ पर चर्चा की। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं के बेहतर उपयोग, कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और जल संरचनाओं के उचित रखरखाव पर जोर दिया।

सीटोंगा में सीसी रोड की मोटाई कम मिलने पर जताई नाराजगी

ग्राम पंचायत सीटोंगा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और सीसी रोड का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाईं। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं होने और सड़क की मोटाई मानक से कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी मानकों के आधार पर निर्माण कार्य का उचित मूल्यांकन करने तथा मूल्यांकन प्रतिवेदन में गुणवत्ता संबंधी कमियों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमानुसार देय राशि में कटौती करने को कहा।
सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित जांच की जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए अधूरे कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराया जाए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
92 %
1kmh
99 %
Wed
23 °
Thu
22 °
Fri
22 °
Sat
28 °
Sun
27 °

Most Popular