spot_img
spot_img
Homeप्रदेशप्रथम प्रयास में सीए इंटर के दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर प्राची जैन...

प्रथम प्रयास में सीए इंटर के दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर प्राची जैन काला ने बढ़ाया परिवार का गौरव

स्टेट पेज   जशपुर/रायपुर   सुनील सिन्हा :-

कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण के बल पर प्राची जैन काला ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित समाज एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।

प्राची जशपुर के प्रतिष्ठित काला परिवार से संबंध रखती हैं। वे जशपुर निवासी स्व. प्रभुदयाल जी काला (महावीर भंडार) की सुपौत्री तथा दिनेश काला एवं ज्योति काला की सुपुत्री हैं। वर्तमान में उनका परिवार फाफाडीह, रायपुर में निवासरत है।
प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज एवं समस्त संतवृंद के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन, माता-पिता के त्याग, परिवार के विश्वास और अपनी निरंतर मेहनत के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी।
उन्होंने विशेष रूप से अपनी माता ज्योति काला एवं पिता दिनेश काला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उनके प्रोत्साहन और सहयोग ने उन्हें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही बड़े पापा-बड़ी मम्मी, चाचा-चाची, बुआ-फूफाजी, भाई-बहनों एवं समस्त परिवारजनों के विश्वास और शुभकामनाओं को भी उन्होंने अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
प्राची की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उनकी सफलता युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular