spot_img
spot_img
Homeप्रदेशडीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह जशपुर से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक...

डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह जशपुर से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक सुहित घोष की सौजन्य भेंट, जनसुरक्षा एवं बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा

स्टेट पेज   जशपुर   सुनील सिन्हा :-

जशपुर के डीआईजी (आईपीएस) डॉ. लाल उमेद सिंह एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सुहित घोष के बीच सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय मुलाकात संपन्न हुई। यह भेंट सुहित घोष के उत्कृष्ट समन्वय, मधुर संबंधों एवं सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप संभव हो सकी।

मुलाकात के दौरान डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर एवं नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित विभिन्न जनहितकारी पहलों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों, आगंतुकों एवं वाहन चालकों से हेलमेट तथा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
डीआईजी डॉ. सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न जनोपयोगी बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। शाखा प्रबंधक सुहित घोष ने बैंक के आकर्षक सैलरी पैकेज, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, बीमा एवं निवेश योजनाओं, गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण तथा अन्य आधुनिक बैंकिंग उत्पादों की जानकारी प्रदान की। साथ ही आमजन, शासकीय कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं एवं ग्राहक हितैषी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जनसुरक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं जनसुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं जनहितकारी कार्यों की निरंतर सफलता की कामना की गई।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular