spot_img
spot_img
Homeप्रदेशबलात्कार मामले में फरार आरक्षक पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित ...

बलात्कार मामले में फरार आरक्षक पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित                     जशपुर पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की कही बात

स्टेट पेज जशपुर सुनील सिन्हा :-

थाना कांसाबेल में दर्ज बलात्कार एवं एससी-एसटी एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरक्षक रूद्रमणी यादव पर जशपुर पुलिस ने 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 376(2)(एन), 376(2)(क)(1), 313, 294, 506(बी) भादवि तथा एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

       पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने 24 अप्रैल 2026 को थाना कांसाबेल पहुंचकर आरोपी आरक्षक रूद्रमणी यादव पर बलात्कार करने एवं आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।
जशपुर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान, रिश्तेदारों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।      आरोपी रूद्रमणी यादव ग्राम टांगरडीह, थाना बगीचा, जिला जशपुर का निवासी बताया गया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी अथवा सूचना देने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस ने आम जनता से आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नियंत्रण कक्ष अथवा थाना कांसाबेल से संपर्क करने की अपील की है।

संपर्क हेतु दूरभाष नंबर-
1. पुलिस अधीक्षक, जशपुर 07763 223240, मो.नं.- 94791-93600
2. अति. पुलिस अधीक्षक, जशपुर 07763 223801, मो.नं.- 94791-93601
3. पुलिस अनु. अधिकारी कुनकुरी मो.नं.- 94791-93604
4. उ.पु.अधी. (अजाक/क्राईम), जशपुर मो.नं.- 94791-93606
5. पुलिस नियंत्रण कक्ष, जशपुर 07763 223807 मो.नं.- 94791-93699
6. थाना प्रभारी कांसाबेल मो.नं.- 94791-93612

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular