spot_img
spot_img
Homeप्रदेशतपकरा नए थाना भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेता ने...

तपकरा नए थाना भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस नेता ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

स्टेट पेज जशपुर/तपकरा सुनील सिन्हा :-

तपकरा में निर्माणाधीन नए थाना भवन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और गुणवत्ता विहीन कार्य का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने जांच की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार, पुराना तपकरा थाना भवन काफी जर्जर हो चुका है और कई स्थानों पर पानी रिसाव की समस्या बनी हुई थी। इसी को देखते हुए नए थाना भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
युवा कांग्रेस जशपुर जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार सोनी ने निर्माण स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और आरोप लगाया कि भवन निर्माण में भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि भवन की ढलाई के बाद कई स्थानों पर कॉलम में सरिया बाहर दिखाई दे रहा है तथा ढलाई और कॉलम के बीच पोला हिस्सा नजर आ रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भवन के फर्श अभी से दबने लगे हैं और ढलाई में कई जगह पेड़ की पत्तियां तक दिखाई दे रही हैं, जो निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग को दर्शाता है।
अमर कुमार सोनी ने कहा कि एक ओर प्रदेश में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थाना जैसे संवेदनशील भवन के निर्माण में इस प्रकार की अनियमितता सरकार के दावों की पोल खोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन निर्माण कहीं न कहीं कमीशनखोरी की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा संबंधित ठेकेदार को तत्काल कार्य से हटाने की मांग की है, ताकि गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular