spot_img
spot_img
Homeप्रदेश*सुशासन तिहार में शराब प्रेमियों की अनोखी फरियाद, बगीचा शराब दुकान की...

*सुशासन तिहार में शराब प्रेमियों की अनोखी फरियाद, बगीचा शराब दुकान की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल*

जशपुरनगर :- जिले के बगीचा नगर पंचायत में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कुछ शराब प्रेमियों ने शराब दुकान की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंप दिया। आमतौर पर सड़क, बिजली, पानी, राशन और पेंशन जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन आने वाले शिविर में यह शिकायत चर्चा का विषय बन गई।

शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में आरोप लगाया कि बगीचा स्थित शराब दुकान में अच्छी गुणवत्ता की शराब उपलब्ध नहीं कराई जाती। वहीं ठंडी बियर की व्यवस्था भी हमेशा नदारद रहती है, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर ठंडी बियर बेची जा रही है। शराब प्रेमियों का आरोप है कि दुकान में मनमाने तरीके से अतिरिक्त राशि वसूली जाती है।
इतना ही नहीं, शिकायतकर्ताओं ने दुकान कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार कर्मचारियों द्वारा “चेहरा देखकर” शराब दी जाती है तथा ग्राहकों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जाता है।
सुशासन तिहार शिविर में मौजूद अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। शराब दुकान से जुड़ी इस अनोखी शिकायत की क्षेत्रभर में खूब चर्चा हो रही

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular