Homeप्रदेश119वें स्थापना दिवस पर जशपुर बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों का जताया...

119वें स्थापना दिवस पर जशपुर बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों का जताया आभार, सुझावों पर किया मंथन

स्टेट पेज जशपुर सुनील सिन्हा :-

बैंक ऑफ बड़ौदा की जशपुरनगर शाखा में बैंक का 119वां स्थापना दिवस सोमवार को सम्मानित ग्राहकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैंक के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़-III को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सायं 5 बजे आयोजित ग्राहक सम्मेलन में शाखा के मुख्य प्रबंधक शंभू शरण ने ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता, सुविधाओं और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों से प्राप्त सुझावों को बैंक की कार्यप्रणाली में यथासंभव शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और बैंक की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक सुहित घोष ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैंक की जशपुरनगर शाखा के विकास और विस्तार में भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
75 %
3.6kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °

Most Popular