spot_img
spot_img
Homeप्रदेशराम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों से कराई...

राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों से कराई जाए जांच : कांग्रेस                  जशपुर में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर उठाए पारदर्शिता के सवाल, कहा— देश की जनता को मिले हर दान का हिसाब

जशपुरनगरः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले में कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीशों से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। गुरूवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि यह मामला देश और विदेशों में बसे हुए करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है।उन्होनें कहा कि चढ़ावा में गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद से केंद्र व राज्य सरकार ने जो भी टुकड़े-टुकड़े में कार्रवाई की है,वह मामले की सच्चाई उजागर कर,दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कम और मामले में लिपापोती करने के लिए अधिक की गई है। जिला उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आम जनता की भावना और मांग को सामने लाने के लिए कांग्रेस देश भर में पत्रकारवार्ता कर रही है। उन्होनें कहा कि सबसे पहले जनता को यह जानने का अधिकार है कि शीला पूजा से लेकर अब तक राम मंदिर में कितना चढ़ावा आया,कितना खर्च हुआ और कितना शेष है? इसके साथ ही जो भी गड़बड़ी हुई उसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं? और उनके विरूद्व क्या कार्रवाई की जा रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा कि भगवान श्रीराम और राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आने वाली भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने इस पूरे मामले में मौन धारण कर लिया है। यह कदापि उचित नहीं है। उन्हें देश को बताना चाहिए कि इस पूरे मामले में गड़बड़ी क्यों और कैसे हुई?दोषियों के विरूद्व क्या कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए क्या प्रबंध किया जा रहा है। इन सारे प्रश्नों का उत्तर जानना देश की जनता का अधिकार है। पत्रकारवार्ता में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष हीरू राम निकुंज,सहस्त्रांशु पाठक,मनमोहन भगत,सतीश गुप्ता ,अमित महतो,आफताब खान,गोलू खान,चांद खान सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
61 %
1.5kmh
0 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
28 °

Most Popular