स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :-
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय गतिविधियों और जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।
राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, पशुपालन, वन, परिवहन, राजस्व, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, आयुष, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पर्यटन, जिला अंत्यावसायी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, विद्युत, नगरीय प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस, जनसंपर्क, कौशल विकास, समाज कल्याण, श्रम तथा जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं।
विभागीय स्टॉलों में योजनाओं से संबंधित जानकारियां, उपलब्धियां और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यहां पहुंचने वाले नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।
प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जिले में संचालित विकास गतिविधियों और शासन की योजनाओं को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। राज्योत्सव में लगाई गई यह विभागीय प्रदर्शनी शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम बनने के साथ जिले की विकास यात्रा और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित कर रही है।






