spot_img
spot_img
Homeप्रदेशजशपुर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे,...

जशपुर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, दो लोग गंभीर

स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :-

जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दौड़का चौरा में कार और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों के जशपुर का निवासी होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से एक की पहचान राजू गुप्ता के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और डायल 112 मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दौड़का चौरा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक गम्हरिया की ओर से गुमला की तरफ जा रहा था, जबकि कार गुमला की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान दौड़का चौरा के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
80 %
0.5kmh
97 %
Tue
22 °
Wed
22 °
Thu
22 °
Fri
21 °
Sat
27 °

Most Popular