spot_img
spot_img
Homeप्रदेशबाल विवाह के खिलाफ जशपुर में गूंजा जागरूकता गीत, अभियान को मिला...

बाल विवाह के खिलाफ जशपुर में गूंजा जागरूकता गीत, अभियान को मिला नया संकल्प डीपीओ ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत रथ’ के जागरूकता गीत का किया शुभारंभ, सुरक्षित बचपन के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान

जशपुरनगर :- बाल विवाह, बाल तस्करी और बच्चों के यौन शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत रथ’ के जागरूकता गीत का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए लोगों से इस कुरीति को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बाल विवाह रोकने, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा बाल तस्करी और यौन शोषण से बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीओ) सहित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन, चाइल्डलाइन और एकीकृत बाल संरक्षण योजना (आईसीपीएस) की जशपुर टीम के प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम द्वारा अभियान के उद्देश्यों को गांव-गांव और समुदाय तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित करने की बात कही गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ‘बाल विवाह मुक्त जशपुर’ और सुरक्षित बचपन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित एवं शिक्षित भविष्य देने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
92 %
1kmh
99 %
Wed
23 °
Thu
22 °
Fri
22 °
Sat
28 °
Sun
27 °

Most Popular