spot_img
spot_img
Homeप्रदेशडीआईजी लाल उमेद सिंह बोले- सफलता के लिए अनुशासन और जागरूकता जरूरी ...

डीआईजी लाल उमेद सिंह बोले- सफलता के लिए अनुशासन और जागरूकता जरूरी                    इंटीग्रिटी एजुकेशन में डिप्लोमा वितरण समारोह, विद्यार्थियों को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्टेट पेज जशपुर सुनील सिन्हा :-

शहर की प्रतिष्ठित कंप्यूटर शिक्षण संस्था इंटीग्रिटी एजुकेशन, एआईएसईसीटी (AISECT) अधिकृत कौशल एवं ज्ञान प्रदाता केंद्र में सोमवार को डीसीए (DCA) एवं पीजीडीसीए (PGDCA) के विद्यार्थियों का डिप्लोमा एवं अंकसूची वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी लाल उमेद सिंह ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास, मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें और साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा अपने कौशल के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझेंगे, तो वे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विद्यार्थियों ने डीआईजी के प्रेरणादायक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की निदेशक श्रीमती अंजना शर्मा ने की। संस्था के प्रबंधक हिमालय शर्मा एवं डॉ. आर्या शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा एवं अंकसूची प्रदान की गई। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्था के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों के साथ छायाचित्र भी खिंचवाए।
गौरतलब है कि वर्ष 1996 से संचालित इंटीग्रिटी एजुकेशन (शर्मा कंप्यूटर्स) जशपुर में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करने का कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular