spot_img
spot_img
Homeप्रदेशजशपुर जिले को मिले 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक, विभिन्न थानों में...

जशपुर जिले को मिले 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक, विभिन्न थानों में शुरू होगा व्यवहारिक प्रशिक्षण

स्टेट पेज   जशपुर   सुनील सिन्हा :-

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार जशपुर जिले को 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक मैदानी एवं जिला स्तरीय व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए आबंटित किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थापना कर प्रशिक्षण की रूपरेखा निर्धारित कर दी गई है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षक विभिन्न थानों में रहकर पुलिस कार्यप्रणाली के व्यावहारिक पहलुओं का अध्ययन करेंगे तथा अनुभवी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उन्हें कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध विवेचना, जनसंपर्क, पुलिस प्रशासन तथा फील्ड पुलिसिंग की बारीकियों से अवगत कराना है।
जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु उप निरीक्षक संतोष कुमार चौरसिया को थाना तपकरा, राजकुमार को थाना कांसाबेल, नीलमणी निषाद को थाना कुनकुरी, जय प्रकाश को थाना पत्थलगांव, संतोष कुमार वर्मा को थाना नारायणपुर, शेखर सिंह राजपूत को थाना लोदाम, जितेंद्र साहू को थाना जशपुर, शेषनारायण दीवान एवं माधुरी वर्मा को थाना बगीचा, मोहन लाल मरकाम को थाना बागबहार, देविका लक्ष्मी मरकाम को थाना कुनकुरी तथा विम्बलेश्वरी मरकाम को थाना जशपुर में प्रशिक्षण हेतु पदस्थ किया गया है।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षु अधिकारियों को बेसिक पुलिसिंग, बीट आरक्षक, संत्री ड्यूटी, रात्रिकालीन गश्त, सिटी पेट्रोलिंग, मुलजिम पेशी, मालमुंशी, कोर्ट मुहर्रिर, आरक्षक मोहरीर (मददगार), प्रधान आरक्षक गश्ती तथा प्रधान आरक्षक मोहरीर जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को प्रशिक्षु अधिकारियों को समुचित मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी प्रशिक्षुओं के लिए निर्धारित प्रारूप में मासिक अटैचमेंट रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यह व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षु अधिकारियों के व्यक्तित्व एवं पेशेवर दक्षता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उन्हें आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशील, सक्षम और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बनने में सहायता प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular