spot_img
spot_img
Homeप्रदेशजशपुर पुलिस की अनूठी पहल, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार ...

जशपुर पुलिस की अनूठी पहल, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार                 रील और सेल्फी से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेताओं का हुआ सम्मान

स्टेट पेज  जशपुर   सुनील सिन्हा :-

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को पुलिस कार्यालय जशपुर में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विजेताओं को नगद पुरस्कार, हेलमेट, प्रमाण-पत्र एवं तीन लीटर पेट्रोल प्रदान कर सम्मानित किया।

जशपुर पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
रील मेकिंग प्रतियोगिता में करबला रोड जशपुर निवासी श्रीमती श्रीदेवी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2001 रुपये नगद पुरस्कार एवं हेलमेट हासिल किया खजांची टोली जशपुर निवासी विकास कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 1001 रुपये नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्रदान किया गया। वहीं बागबहार निवासी किशन कुमार चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 501 रुपये नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्राप्त किया।
बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता में थाना पत्थलगांव के पुलिस परिवार से जुड़े नारायण कुमार वैष्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 1001 रुपये नगद पुरस्कार एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान विजेताओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर सड़क सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, उप पुलिस अधीक्षक कुंजराम चौहान, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर सहित विजेताओं के परिजन उपस्थित रहे।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है। रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता जैसे नवाचारपूर्ण प्रयासों से युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है और यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
72 %
1.1kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
28 °
Mon
28 °

Most Popular