spot_img
spot_img
Homeक्राइमधार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट पर आरोपी गिरफ्तार       ...

धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट पर आरोपी गिरफ्तार                      फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, मोबाइल जब्त

स्टेट पेज – जशपुर – सुनील सिन्हा :-

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कुनकुरी पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी हेमंत कुमार बेदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और जियो सिम भी जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 199 और 299 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कुनकुरी थाना क्षेत्र के चराईडांड़ निवासी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष करनैल सिंह ने 17 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को फेसबुक पर हेमंत बेदी के नाम से संचालित खाते पर हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियां देखीं।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट से हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा कुनकुरी एसडीओपी राजेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी को नोटिस तामील कराने पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने फेसबुक खाते से हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और जियो सिम जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 17 अक्टूबर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा, प्रधान आरक्षक गोविंद यादव, रामानुजम पांडे, दलेश्वर यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता और नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
80 %
0.5kmh
97 %
Tue
22 °
Wed
22 °
Thu
22 °
Fri
21 °
Sat
27 °

Most Popular